
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के आरोपी जुगसलाई मिल्लतनगर निवासी पीर मोहम्मद उर्फ तापड़िया के पुत्र आफताब आलम उर्फ लाडला को एक देसी पिस्तौल और .315 बोर की जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

वैसे इस छापेमारी में एक अन्य अपराधी जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड निवासी मोहम्मद दानिश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. वैसे पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि बीते 26 मई को जुगसलाई के मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद वाज़िद अख्तर पर रात सवा ग्यारह बजे हत्या की नियत से गोली चालन की घटना हुई थी. जिसमें आफताब आलम व अन्य मुख्य अभियुक्त आरोपी बनाए गए थे. पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. इसके लिए ताबड़तोड़ छापामारी चल रही है.














