
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में बाइसिक्स कर्मचारी के शोषण और उसकी पत्नी के साथ अनैतिक कार्य करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. इस मामले को लेकर बाइसिक्स कर्मी की विधवा नीतू सिंह जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय पर पहुंची. उन्होंने सिटी एसपी से मुलाकात की. मीडिया से बातचीत में नीतू सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए बताई की एफआइआर किये 15 दिन हो गए जांच के नाम पर कुछ नही हो रहा और अभियुक्तों द्वारा जमानत याचिका दाखिल करना यह दर्शाता है कि सुनियोजित तरीके से मेरे पति की हत्या में अहम भूमिका निभाई है, इस बीच आरोपियों द्वारा मेरे ऊपर तरह तरह के प्रलोभन, धमकी,के आलावे मेरे ऊपर लांछन लगाए और मुझे बदनाम करने का भरसक प्रयास किया गया, जिससे मैं काफी मर्माहत हूँ. पिछले हफ्ते हमने इसकी शिकायत सिटी एसपी से मिल अपनी पीड़ा व्यक्त की तो एसपी ने मुझे सब्र करने की सलाह दिए थे और न्याय कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिए थे परन्तु अब मेरे सब्र का बांध टूट गया आज हमने एसपी से मिल अपने बच्चों संग आत्मदाह करने की अनुमति मांगी हूँ क्योकि धनबल और बाहुबल के सामने मेरे सब्र टूट गया है और पूर्व की भांति आगे भी बाई सिक्सकर्मी अपने सम्मान और अस्मिता को बचाने में असफल रहेंगे. इसका मुझे खेद है. आगे कड़े शब्दों में नीतू सिंह ने पुलिसिया कार्रवाई की भर्त्सना करते हुए कही की 31 मई तक इंतजार करूंगी. कार्रवाई नही होने पर मजबूरन मैं इसके बाद प्लांट हेड के आवास के समक्ष आत्मदाह करूंगी.














