
चाकुलिया : कोलकाता से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया स्थानीय छात्र शुक्रवार को उपचार के बाद जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल से स्वस्थ्य होकर घर लौट आया. चाकुलिया में जैसे ही 108 एम्बुलेंस ने प्रवेश किया व उसके आवास पर आ कर रूकी, तो वहां पहले से मौजूद पदाधिकारी और लोगों ने ताली बजाकर छात्र का स्वागत किया. सीओ अरविंद ओझा और नपं के उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने कोरोना को हराने वाले इस छात्र को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.
टीएमएच में काफी सहयोग मिला : छात्र
घर वापस लौटने के बाद छात्र ने कहा कि जब उसे पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है तो वह घबरा गया था. कहा कि जब उसे टीएमएच ले जाया गया तो वहां डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका हौसला बढ़या और वहां उसे अच्छा टिटमेंट मिला और सभी का सहयोग मिला. घर वापसी से उसे बेहद खुशी का एहसास हो रहा है.
चाकुलिया के लिए आज का दिन सुखद : सीओ
इस संबंध में सीओ अरविंद ओझा ने कहा कि दोनों विद्या्थी कोरोना से युद्ध लड़कर स्वस्थ्य होकर घर वापस आ चुके हैं. आज का दिन चाकुलिया के लिए हर्ष और सुखद है. उन्होंने कहा कि आज के दिन ही चाकुलिया को कंटेनमेंट जोन हटाया गया है. विगत 17 दिनों से कंटेनमेंट जोन होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि आज छात्र का स्वस्थ होकर घर लौटना और कंटेनमेंट जोन समाप्त होना चाकुलिया वासियों के लिए दोहरी खुशी देने वाला है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अब भी लाक डाउन के नियमों का पालन करें और सोशल डिस्टेंस बनाकर कोरोना से लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें. इस दौरान थाना प्रभारी अनिल नायक, हार्दिक यादव, गौतम शर्मा, प्रशांत मल्लिक, पंकज खुराना, पवन गोयनका समेत अन्य लोग उपस्थित थे.














