
जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा ई -पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पर्यावरण एवं कोरोना वायरस के थीम पर पेंटिंग बनानी थी। इस ई- पेंटिंग प्रतियोगिता में शहर के लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में जज पैनल में अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार कमलेन्दु, महानगर अध्यक्ष डॉ मणिकांत पासवान, प्रान्त सह सोशल मीडिया प्रमुख अखिल सिंह, जिला संयोजक रोहित शुक्ला, महानगर संगठन मंत्री दिनेश बाल्मिकी, कोल्हान विभाग सोशल मीडिया सह प्रमुख अभिषेक तिवारी एवं विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा शामिल थे। सभी जजों ने सर्वसम्मति से आदित्य राज को प्रथम विजेता, कोमल कुमारी को द्वितीय विजेता एवं संजीत कुमार को तृतीय विजेता घोषित किया।

प्रतियोगिता में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 1000 रुपये की राशि, द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 501 रुपये एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 251 रुपये की राशि के साथ -साथ सम्मान स्वरूप ई -प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।







