
जमशेदपुर : बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी पंचायत के कुमारडुबी गांव में सरकारी चापाकल के खराब होने के कारण ग्रामीणों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. गर्मी से लोगो की परेशानी देख विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच के जिला संयोजक ज्योतिर्मय दास ने चापाकल को ठीक करवाने का निर्णय लिया. ज्योतिर्मय दास ने प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार को इस समस्या से अवगत कराया, जिसके बाद चापाकल की प्रखंड के कर्मचारियों के द्वारा मरम्मत की गयी. इस दौरान अमित दास, नीलमणि दास, मेघनाथ पाईकिरा, गौरचन्द शीट, बनमाली पाईकिरा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. ज्योतिर्मय दास ने कहा कि ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में चापाकल खराब होने के कारण काफी समय का सामना करना पड़ रहा था. देश भर में जारी लॉकडाउन के कारण ग्रामीण पदाधिकारियों के पास जाकर अपनी समस्या को बता पाने में असमर्थ थे. इस भीषण गर्मी में उन्हें पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा था. मैंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सहयोग करते हुए त्वरित कार्रवाई की और कर्मचारियों के द्वारा आज 5 चापाकल को ठीक करवाया गया.


















