
जमशेदपुर : भले ही केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लॉक डाउन में कई सेक्टरों को छूट दी गई है, लेकिन अभी ब्यूटी पार्लर और नाई की दुकान बंद है. वैसे सरकार की ओर से अभी इन्हें रियायत दिए जाने की घोषणा नहीं की गई है. वही लगातार लॉकडाउन के कारण जमशेदपुर के नाई और ब्यूटी पार्लर संचालक भुखमरी की कगार पर आ गए हैं. जहां लगातार वे अपने संस्थानों को खोले जाने की मांग कर रहे हैं. इधर आज अखिल भारतीय नाई ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पहुंच एक मांग पत्र जिले के उपायुक्त को सौंपा. जिसमें उन्होंने मांग की है, कि उनकी स्थिति को देखते हुए सरकार और जिला प्रशासन उन्हें अविलंब ब्यूटी पार्लर और नाई की दुकानों को खोलने का निर्देश दिए जाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि वे सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेंगे.


















