
जमशेदपुर : जमशेदपुर सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन अगेंस्ट क्रुएलिटी टू एनिमल्स एसपीसीए के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नवल किशोर पासवान के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने केरल के मालपुरम में गर्भवती हथनी की मौत के मामले में दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. वही बताते चले कि केरल के मालपुरम गर्भवती हथनी की मौत सिर्फ पशु-पक्षियों प्रेमियों के लिए ही नहीं बल्कि इंसानियत और मानवता के पक्षधर हैं। पूरे देश के लोगो को इस घटना ने झझकोर कर रख दिया है. यह पशुओं के खिलाफ घृणा और अमानवीय कृत्य है. संस्था ने इस घटना से दुख और आश्चर्य व्यक्त किया कि अब तक दोषियों का पता नहीं चल पाया है. जमशेदपुर एनपीसीए ने के नवल किशोर पासवान ने राष्ट्रपति से शीघ्र दोषी का पता कर उसे कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. इस मौके पर संगठन के राजेश सामान, विवेक गुप्ता, सुधाकर लोहरा, प्रदीप महतो, राजा कालिंदी, पहाड़ सिंह, गोपाल कर्मकार, बहादुर शर्मा आदि कई कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय में मौजूद थे.

पृथ्वी के बढ़ रहे तापमान को कम करने हेतु आवश्यक है पौधारोपण : समीर होर
विश्व पर्यावरण दिवस पर टेल्को घोड़ाबांधा स्थित अपना आंगन हाउसिंग सोसाइटी में महिलाओं द्वारा “पौधारोपण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी को पौधों को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया. इस दौरान सोसाइटी ने अपील किया है की दूसरो के लिए नहीं बल्कि अपने ऑक्सीजन हेतु एक पौधे लगाये और पर्यावरण को संतुलित करें. हाउसिंग सोसाइटी के चेयरमैन समीर होर ने कहा कि पृथ्वी के बढ़ रहे तापमान को संतुलित करने के लिए सबसे आवश्यक है पौधों का रोपण किया जाना. हमें जनसंख्या के अनुपात को समझते हुए प्रत्येक व्यक्ति का कम से कम एक पौधारोपण किया जाना चाहिए ताकि हम अपनी आगामी पीढ़ियों को सुरक्षित जीवन दे सके. इस अवसर पर हाउसिंग सोसाइटी के चेयरमैन समीर होर , संघमित्रा होर, टुमपा बोस, माला भट्टाचार्जी, पुतुल सरकार, एके लाल, शशि भूषण, चंद्रा देव, मायरा इ फ्रांसिस, सोमेन चक्रवर्ती, मोहन, प्रबोध गोराई के साथ सोसाइटी के सभी महिलाएं उपस्थित थी.


















