
जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले निर्मल सिंह को उनके सामाजिक क्रियाकलापो एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए किए गए सकारात्मक प्रयासों को देखते हुए मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (ट्रस्ट) झारखंड प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. निर्मल सिंह बहुत ही सामाजिक है और समाज सेवा के साथ राजनीति से भी जुड़े हुए है. वे युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव है. संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि इनके जुड़ने से संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी और सभी मिलकर झारखंड के 24 जिले में संगठन को मजबूत बनाएंगे.


















