
जमशेदपुर : झारखंड में बड़े अंतर से जीत के बाद समीर मोहंती बड़ा काम करने की ओर तत्पर दिखाई पड़े, जो अपने क्षेत्र के इलाजरत लोग जो जमशेदपुर के mgm, टाटा मेहरबाई अस्पताल या अन्य किसी भी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं. उनके परिजनों को अपने भतीजा पिंटू दास को भेज नगद राशि दिलाई और हम उनके साथ होने का आश्वासन दिलाया। विधायक के भतीजा ने बताया यह चाकुलिया निवासी है जिसका इलाज करवाया जा रहा जिन्हें रिम्स भेजने की कवायद भी की जा रही है ताकि यह लोग स्वस्थ हो सके। वही जब इस जन सेवा पर विधायक जी से बात हुई तो पता चला इस लॉक डाउन में सभी की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है जिसमे पहले चाकुलिया ,बहरागोड़ा के लोग किसी बीमारी के लिए बंगाल के झाड़ग्राम और कोलकत्ता की योर ट्रेन के माध्यम से भागते थे मगर फिलहाल करोना काल मे रेलवे आवागमन बाधित सा हो गया जिस कारण मरीजो को जमशेदपुर के अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा जिसको इलाज के अलावा अन्य जरूरतों के लिए नगद सेवा हमारी योर से उपलब्ध कराई जाती है जहा प्रति दिन 5 से 10 मरीजो को नगद सेवा दी जाती है जिस कार्य में काभी खुशी मिलती है ।







