
सरायकेला : सरकार के तमाम प्रयासों और सख्ती के बाद भी प्रतिबंधित मांस के तस्कर सक्रिय हैं. झारखंड के सरायकेला और जमशेदपुर में पिछले एक महीने से प्रतिबंधित मांस तस्करी के कई मामले सामने आए हैं. आपको बता दें ये तस्कर जमशेदपुर और सरायकेला के ग्रामीण इलाकों से प्रतिबंधित मांस लेकर आवागमन करते हैं. वैसे इनके द्वारा अब मोटरसाइकिल से ट्रैवल बैग में भरकर प्रतिबंधित मांस ले जाने का काम किया जाता है. ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत मिरुडीह का है. जहां स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर सरायकेला की ओर से आ रहे संदीप नामक युवक को रोका जिसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से प्रतिबंधित मांस मिला. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल आरआईटी थाना पुलिस को दी. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक रहमत कुरैशी को हिरासत में ले लिया. वहीं पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने प्रतिबंधित मांस और युवक का मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है.







