
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ (चित्रांश) महापरिवार के प्रयास से मानगो के एक गरीब बेटी की शादी हो पाई. इसमें समाज के सदस्यों के साथ-साथ उक्त परिवार के आसपास के परिचितों ने अहम भूमिका निभाई. मिली जानकारी के अनुसार मानगो खडिय़ा बस्ती में रहनेवाली रिंकी कुमारी (पिता- संतोष श्रीवास्तव) का सर से माता-पिता का साया उठ चुका है. वे अपने बुजुर्ग दादा-दादी (सच्चिदानंद श्रीवास्तव) के साथ रहती है. इसकी जानकारी कायस्थ परिवार की प्रीति सिन्हा को मिलने के उपरांत उन्होंने अपने स्तर से आर्थिक सहयोग करने की बात कही. रिंकी की कहानी सुनकर मानगो जवाहरनगर रोड नं 8 निवासी रामाशंकर प्रसाद सिन्हा ने खुशी-खुशी रिंकी को अपने पुत्र मनीष सिन्हा के साथ शादी कर पुत्रवधु के रुप में स्वीकार करने को तैयार हो गये. इसके बाद सोशल डिस्टेंस तथा कोरोना के मद्देनजर सरकार के मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई. बाद में सभी ने उन दोनों के सफल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया. वर पक्ष के लोगों का भी इस कार्य में पूरा सहयोग मिला.






