
चाकुलिया : बहरागोड़ा प्रखंड की चिगड़ा पंचायत के कोसाफलिया गांव निवासी शहीद आर्मी जवान गणेश हांसदा की तसवीर पर गुरूवार की साम चाकुलिया के बिरसा चौक पर समीर सेना के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रधांजली दी.कार्यकर्ताओ ने चौक परमोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर शहीद गणेश महतो की आत्मा की शांती की कामना की. इस मौके पर समीर सेना के संयोजक राकेश महंती, नगर पंचायत की अध्यक्ष सांध्य रानी सरदार,उपाध्यक्ष सुमित लोधा,धनजय करुणामय,राजा बारीक,मनोज गोप,आलोक लोधा,राजू कर्मकार,टोटन खामराई,पतित दास, बापी नंदी,मिथुन कर,तापस दास,शुभजित दास, देवाशीष दास, चंदन दास,विशाल बारीक,दयाल गोप,मलय रुइदास,रोहित लोध,राणा मल्लिक,गौतम दास,बबलू बेरा,बुबाई दास,पलटु दास समेत अन्य उपस्थित थे.







