
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अगले तीन घंटे में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इसको लेकर लोगों को सावधान किया गया है. इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी किया गया है. जारी चेतावनी के मुताबिक, अगले तीन घंटे में जमशेदपुर के शहर के अलावा चाकुलयिा, कालियाम, हिताबदी इलाके में बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) होने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विबाग ने जारी किया है कि अक्षांस 22.46, देशांतर 86.65 और रेडियस 10 किलोमीटर के दायरे में इस तरह गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. इस दौरान लोगों को चेतावनी दी गयी है कि कहीं भी ऐसे स्थान पर नहीं रुके, जहां वज्रपात हो सकता है. वज्रपात से बचने के लिए पेड़ के नीचे, बिजली के खंभो या कहीं भी खुले छत के नीचे नहीं रहे. लोगों से अपील की गयी है कि सुरक्षित स्थान पर ही रहकर अपना कामकाज करें. शाम के चार बजे तक कभी भी इस तरह का वज्रपात हो सकता है. इसके लिए खेतिहर किसानों के अलावा नदी में मछली मारने वाले मछुआरों को भी सचेत किया गया है.
बचाव के ये है उपाय :
- घर के भीतर है तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहे
- तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करें
- खिड़की व दरवाजे बंद कर दें.
- बरामदे या छत पर नहीं जाये
- बिजली के सुचालक वस्तुओं से दूर रहे
- मेटल के बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन से दूर रहे.
- पेड़ में आकाशीय बिजली गिरती है, जिससे दूर रहने की जरूरत है
- ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय नहीं लें
- अलग-अलग खड़े रहे, एक साथ ना खड़े हो
- किसी मकान में छुपना बेहतर है
- अगर आप सफर कर रहे है तो अपनी गाड़ी में ही रहे
- खुली छत वाली गाड़ियों की सवारी ना करें
- धातु से बने वस्तुओं का उपयोग नहीं करे
- बाइक, बिजली या टेलीफोन का खंभा तार की बाड़ और मशीन से दूर रहे
- तालाब व जलाशयों से दूर रहे
- नाव से दूर ही रहना बेहतर
- बिजली का झटका अगर लग जाये तो उक्त व्यक्ति को सीपीआर, कार्डियो पलमोनरी रेसिटेंशन यानी कृत्रिम सांस देना चाहिए और तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए






