जमशेदपुर : जमशेदपुर के जीइएल चर्च यूथ एंड संडे स्कूल जमशेदपुर पेरिस ने विश्व संडे स्कूल दिवस जीइएल चर्च सीतारामडेरा में मनाया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पेरिस के अंतर्गत आने वाली 14 मंडलियों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. कार्यक्रम में साक्षी वाणी, भजन और एकांकी (बाइबल पर आधारित ) प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कार्यक्रम प्रस्तुत किए. साक्षी वाणी प्रतियोगिता में ग्रुप ए में प्रथम सीतारामडेरा, द्वितीय सोनारी, तृतीय रहड़गोड़ा, ग्रुप बी में प्रथम दुमकागोड़ा, द्वितीय गम्हरिया, तृतीय आदित्यपुर हुए. भजन प्रतियोगिता में ग्रुप ए में प्रथम रहड़गोड़ा, द्वितीय सोनारी, तृतीय बिरसानगर, ग्रुप बी में प्रथम दुमकागोड़ा, द्वितीय मुसाबनी, तृतीय आदित्यपुर एवं एकांकी प्रतियोगिता में ग्रुप ए में प्रथम मानगो, द्वितीय सोनारी, तृतीय बिरसानगर, ग्रुप बी में प्रथम डुकुरडीहा, द्वितीय मुसाबनी, तृतीय आदित्यपुर हुए. इस कार्यक्रम में संडे स्कूल की वार्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

ओवरऑल चैंपियन ग्रुप ए सोनारी और ओवरऑल चैंपियन ग्रुप बी आदित्यपुर को मिला. बेस्ट परफॉर्मर दाऊद मानगो को मिला. बेस्ट सन्डे स्कूल मानगो हुई. इस कार्यक्रम में जीइएल चर्च छोटानागपुर एवं असम,दक्षिण पूर्व डायोसिस युवा निर्देशक रेव अमृत भेंगरा, जमशेदपुर पेरिस की चेयरपर्सन रेव केएस केरकेट्टा एवं यूथ डायरेक्टर डायरेक्टर रेव पौलुस पूर्ति सभी पद्रीगण, पेरिस के अधिकारी, केंद्रीय महिला समिति के अधिकारी, प्रचारकगण उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जमशेदपुर पेरिस यूथ के अधिकारी प्रीति डोडराय, मंजुल देवगम, मनीषा कुजूर, प्रेमन गुड़िया, प्रतीक टोपनो,सुधा गुड़िया, कविता तिर्की, अनमोल बोदरा, माइकल कुजूर, प्रणय टोपनो,अभिषेक सुरीन, सलिल तिर्की, अनीता देवगम, ईभा पूर्ति, प्रवीण धीरज खालको, सभी मंडलियों से आए हुए वॉलेंटियर एवं स्थानीय संस्था सीडब्लूए की महत्वपूर्ण भूमिका रही.












