
जमशेदपुर : झारखंड एकता मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संस्था के संस्थापक आफताब खान के नेतृत्व में भारत-चीन सीमा पर लद्दाख के गलवन घाटी में शहीद जवान गणेश हांसदा के बहरागोड़ा स्थित पैतृक आवास जाकर उनके माता-पिता को नगद 11 हज़ार रुपये सहायता स्वरूप प्रदान किया. इससे पहले श्री खान सहित अन्य सदस्यों ने बलिदानी गणेश हांसदा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. उनकी माता, बड़े भाई व परिवार के अन्य सदस्यों को ढाढस बंधाते हुए आफताब ने कहा कि अमर शहीद गणेश हांसदा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. उन्होंने झारखंड का नाम रोशन किया है. आफताब ने विशेष कर उनकी माता को प्रणाम कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वीर सपूत को जन्म दिया है, जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है. यह देश सदैव उनका ऋणी रहेगा. इस मौके पर आफताब खान, आफताब अली, सुभाष कुमार मित्तल, सोहेल अख्तर, आसिफ हुसैन, इरफान अली, सोनू सरदार, राकेश, शोएब खान, सोनू, मोहम्मद शकील, खुर्शीद हस्सान, बलाई मुर्मू, ठाकुरदास मुर्मू, बासु किस्कू सहित कई पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे.







