
रांची : झारखंड के पूर्व डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) डीके पांडेय और उनके परिवार के खिलाफ उनकी बहु रेखा पांडेय ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दायर कर दिया है. डीके पांडेय, उनकी पत्नी डॉ पूनम पांडेय और उनके बेटे शुभांकर पांडेय के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. भादवि की धारा 498ए और 406 के तहत उनके खिलाफ राजधानी रांची के कोतवाली थाना में दायर कर दी गयी है. यहां आपको बता दें कि राज्य के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के बेटे के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र की बेटी रेखा के साथ हुई थी. बताया जाता है कि उनकी बहु ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही डीके पांडेय और उनके परिवार के लोग किसी ने किसी कारणों से उनको शोषित किया जाता था. बहु खुद महिला थाना पहुंचकर एफआइआर दायर किया है और लिखित आवेदन दिया है. भाजपा नेता की बेटी और खुद एनजीओ संचालित करने वाली रेखा पांडेय ने काफी दिनों के बाद चुप्पी को तोड़ी और एफआइआर दायर कर दिया. वैसे आपको बता दें कि डीके पांडेय भी डीजीपी से रिटायर होने के बाद भाजपा में शामिल हो गये थे और टिकट के लिए कााफी प्रयास किये थे, लेकिन उनको सफलता नहीं मिल पायी थी.
विवादों से पुराना नाता है डीजीपी डीके पांडेय का
पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के खिलाफ कई मामले आते रहे है. पूर्व डीजीपी इससे पहले ढोल झाल बजाने के लिए सुर्खियों में आये थए तो गले में सांप लपेटने के लिए भी जाने जाते रहे है. इसके अलावा उनके खिलाफ आरोप ही है कि सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर उन्होंने जमीन खरीदी थी जबकि बकोरिया कांड में फरजी इनकाउंटर का मामला भी उनके खिलाफ दर्ज है.






