
मुसाबनी : मुसाबनी पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की वार्षिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन की अध्यक्षता में सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए संपन्न हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन और विशिष्ट अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती उपस्थित थे. झामुमो मुसाबनी प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष प्रधान सोरेन के नेतृत्व में एक वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर वार्षिक बैठक में प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के द्वारा वर्ष 2019-20 में झामुमो संगठन को मजबूत करने हेतु जन हित में किए गए कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन बैठक में प्रस्तुत किया गया.बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि प्रखंड कमेटी एक वर्ष का कार्यकाल कुशलता पूर्वक पूर्ण होने पर प्रखंड कमेटी की सराहना करते हुए बधाई दिया.
विधायक रामदास सोरेन ने कहा कोविड-19 के वैश्विक महामारी काल में प्रवासी मजदूर और दिहाड़ी मजदूरों की सेवा में प्रखंड कमेटी का सक्रिय योगदान और जन समस्याओं के मुद्दे पर हमेशा सक्रिय रहने से झामुमो के ऊपर आम जनों का विश्वास बढ़ा है.कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बैहतर कार्य कर रही है.सरकार ने कई निर्णय लिया है परंतु कोविड 19 के कारण सरकार विकास कार्य नही कर पा रही है,आने वाली दिनों में सरकार क्षेत्र का विकास कर लोगों को उनका हक और अधिकार देने का काम करेंगी.पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में जाकर हेमंत सोरेन के नीति और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को संगठन से जोड़े ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन और मजबूत होकर उभर सके.
मौके पर विशिष्ट अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कार्यकर्ता ही झामुमो का पूंजी है. आप जैसे कार्यकर्ताओं पर हमें नाज है.कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में पिछले विधानसभा चुनाव लड़ा गया, आप लोगों के सक्रियता और मेहनत से चुनाव जिताकर हमें विधानसभा पहुंचाने का काम किया है, वे कार्यकर्ता ही मेहनत पर खरा उतरने का काम करेंगे. कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बहुमत की सरकार है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व के कारण अल्पकाल में ही हेमंत सोरेन राष्ट्र के लोकप्रियता में 12 वीं स्थान पर पहुंचे हैं. हम झारखंडियों के लिए गर्व की बात है.मौके पर जिला पार्षद सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी,केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष काली पोदो गोराई,जिला संगठन सचिव जगदीश भगत, जिला संगठन सचिव रबींद्रनाथ मार्डी, गौरांग माहली, हरीश भगत,मोहन मुर्मु, मुसाबनी प्रखंड कोषाध्यक्ष साधु हेम्बरोम, धलभुमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा,कानु टुडू संजीवन पातर, गणेश टुडु ,समेत अन्य उपस्थित थे.







