
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार की दोपहर 3 बजे से लेकर रविवार को शाम 7 बजे तक सब्जी बाजार बंद रहेगा. जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि शनिवार की दोपहर 3 बजे से लेकर रविवार की शाम 7 बजे तक सब्जी बाजार बंद रहेंगे. जमशेदपुर से प्रकाशित एक अखबार ने झूठ खबर छाप दी है कि शनिवार की दोपहर 3 बजे से लेकर रविवार की शाम 7 बजे तक सभी बाजार बंद रहेंगे जबकि ऐसा कोई आदेश नही है. शनिवार की सुबह लोगों के बीच इस खबर ने भ्रम पैदा कर दी जिसके बाद जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला से www.sharpbharat.com से इस बारे में पूछा तो श्री शुक्ला ने यह स्पष्ट किया है कि सिर्फ सब्जी बाजार का आदेश है और सभी बाजार के बंद होने की खबर झूठी है ऐसा कोई आदेश नही है. शनिवार की दोपहर 3 बजे से लेकर रविवार की शाम 7 बजे तक सिर्फ सब्जी बाजार को बंद किया गया है. इस दौरान सारे सब्जी बाजारों को सैनिटाइज किया जाएगा और सफाई भी किया जाएगा. इसको लेकर कोई भी दुविधा नही है रात 9 बजे तक हर दिन की तरह शनिवार और रविवार को पूरा बाजार खुलेगा सिर्फ सब्जी बाजार बंद रहेगा.







