
बहरागोड़ा : झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश द्वारा नयी प्रदेश कमेटी का गठन किया गया है. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला से युवा नेता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है. विभिन्न मंडलों में कुणाल षाड़ंगी का स्वागत किया जा रहा है. इस कड़ी में बड़सोल मंडल के अध्यक्ष रघुनाथ दास के नेतृत्व में कुणाल षाड़ंगी को अंगवस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, विभाष दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजीत दास, रोहित कुइला, बाबलू साहू, सुकुमार पाल, सदाशिव दास, श्यामल माइती, शिबू प्रधान, बाबलू नायक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.







