
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा के केएफ2 फ्लैट में बीती रात अपराधियों ने नंगा नाच किया. अपराधियों ने केएफ2 फ्लैट के पार्किंग में खड़ी करीब 14 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और आगजनी कर भाग निकले. बताया जाता है कि उक्त फ्लैट में करीब 3 साल पहले भी इस तरह की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया था और फिर से इस कांड ने टाटा स्टील के कर्मचारियों को दहशत में डाल दिया है. टाटा स्टील के कदमा केएफ2 फ्लैट में टाटा स्टील के कर्मचारी ही रहते है जिनकी बाइक का अलग से स्टैंड बना हुआ है.
इस फ्लैट में नाम का गॉर्ड भी है. बताया जाता है कि अपराधी केएफ 2 फ्लैट में नशेड़ियों का अड्डा भी लगता है जिससे टाटा स्टील के कर्मचारी काफी परेशान रहते है. शुक्रवार की देर रात को अपराधियों की एक टोली अचानक से फ्लैट में घुसे और उसके पार्किंग में घुसकर गाड़ी का ही पेट्रोल निकाला और गाड़ियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और आराम से भाग निकले. कर्मचारियों को रात में ही जानकारी हो गई और पुलिस को खबर किया गया लेकिन पुलिस काफी देर तक नही आई. सूचना पाकर टाटा स्टील की दमकल पहुचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक सारी गाड़िया जल गई थी.

खबर पाकर अहले सुबह टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह और सहायक सचिव व इंटक नेता नितेश राज दल बल के साथ पहुँच कर कर्मचारियों से मुलाकात की और कदमा थाना प्रभारी को खबर किया और तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. इंटक नेता ने कहा हैं कि अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नही की जाती है और कर्मचारियों को अगर सुरक्षा प्रदान नही किया जाता हैं तो वे लोग आंदोलन करेंगे. टाटा स्टील के उक्त फ्लैट में सीसीटीवी भी नही है और एक गार्ड है जो काफी कमजोर रहता है जिसके भरोसे सुरक्षा नही की जा सकती है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कर्मचारियों में काफी गुस्सा है.







