
जमशेदपुर : बॉलीवुड के शहंशाह के लिए देशभर में दुआवों का दौर शुरू हो चुका है. वैसे तो पूरी दुनिया में अमिताभ के फैन उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं, ऐसे में लौहनगरी जमशेदपुर में उनके फैन्स कैसे शांत बैठ सकते हैं. जमशेदपुर में महानायक के एक फैन ने पूरे बच्चन परिवार की सलामती के लिए माता रानी की आरती की और अमिताभ के पूरे परिवार से स्वस्थ्य होने की कामना की. आपको बता दें कि कोरोना पॉजेटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके पु्त्र अभिषेक बच्चन को कल देर मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसके बाद से बच्चन परिवार की सलामती को लेकर देशभर में दुआवो का दोर शुरु हो चुका है.















