
जदमशेदपुर : बालीगुमा निवासी भाजपा नेता राजेश सिंह पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन के आवासीय कार्यालय में मिला. इस दौरान प्रशासन से मांग की गयी कि राजेश सिंह एवं उनके परिजनों को सुरक्षा प्रदान की जाये। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजनयादव, अभय सिंह, संजीव सिंह, नंदजी प्रसाद, देवेंद्र सिंह, रीता मिश्रा, अनिल मोदी, धर्मेंद्र प्रसाद समेत अन्य शामिल थे.















