
जमशेदपुर : मानगो जाकिर नगर क्रॉस रोड नंबर 18 में मो तौसिफ नामक युवक (उम्र 16 ) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची आजादनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से मृतक तौसिफ नशेड़ी लड़कों से साथ देखा जा रहा था। माता-पिता का इकलौता लड़का था। दो बहनें है, जिनकी शादी हो चुकी है। घर मे माता-पिता हैं। पिता मो सफीक साकची मुर्गी दुकान में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मो तौसिफ देर रात तक फोन पर किसी से बात करता रहा था। मना कर हम लोग सो गए। सुबह कमरे में उसकी लाश पंखे की हुक से लटकी हुई मिली। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों के बयान के बाद और जांच के बाद ही साफ होगा की आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही।















