
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को खाद्य आपूर्ति के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया. गौरतलब है कि बीडीओ सह सीओ द्वारा क्षेत्र भ्रमण में कई बार पाया गया कि जन प्रणाली दुकानदार नियमानुसार अपनी दुकान नहीं खोल रहे हैं. इस पर कई बार स्पष्टीकरण भी किया गया, जिनका जवाब नहीं देने के कारण सभी को बुलाया गया था. उन्होंने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि इस तरह की लापरवाही की जाती रही तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी पीडीएस दुकान संचालकों को सही समय में राशन दुकान खोलने का निर्देश दिया गया और लाभुकों के बीच निर्धारित राशन का वितरण करने का निर्देश दिया. साथ ही उनके पोषक क्षेत्र में कोई भूखा ना रहे इसपर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. बीडीओ-सह-सीओ द्वारा सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का आनुपालन करते हुए लाभुकों को राशन उपलब्ध करने का निर्देश दिया और सभी लाभुकों को साफ-सफाई के साथ-साथ अच्छी तरह से साबुन / सैनिटाइजर से हाथ से धोने, साफ-सफाई बनाए रखने, खांसते और छींकते समय नाक और मुंह रुमाल या टिश्यू पेपर से ढंक कर रखने के प्रति जागरूक करने को कहा गया.















