
जमशेदपुर : पिछले दो दिन पूर्व बहरागोड़ा में एनएच पर एक सड़क दुर्घटना में एक कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी थी. उन पांचों मृतकों का शव यहां पोस्टमार्टम हाउस में रखा है. अभी तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार पांचों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट नहीं आने के कारण अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका है. वहीं शवों को ले जाने के लिए उनके परिजन परेशान हैं. उन्हें जल्द से जल्द पोस्टमार्टम होने का इंतजार है, ताकि वे शवों को ले जा सकें. इस दौरान छोटे बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है. दूसरी ओर घटनास्थल से शवों को जिसस एंबुलेंस से लाया गया, वह एंबुलेंस वाला प्रति शव 1400 रुपये की मांग कर रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा नेता विकास सिंह वहां पहुंचे और बातचीत कर रुपये वापस कराये.














