
जमशेदपुरः कोविड-19 संक्रमण के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे ने हर संभव उपाय किए हैं, ताकि खाद्य पदार्थ के साथ ही अन्य जरूरी वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
रेल मंत्रालय द्वारा के दिशानिर्देशों के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे ने माल गाड़ियों की निर्बाध आवाजाही के लिए अपना पूरा नेटवर्क तैयार कर लिया है। इसके तहत 1अप्रेल से 30 जून की अवधि के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 74 रैक के जरिए 1.63 लाख से अधिक अनाज और नमक की आपूर्ति की गई है। कुल मिलाकर 52 रैक से 1,09,388 टन चावल और 19 रैक से 46,553 टन गेहूं की ढुलाई की गई। इसी तरह लगभघ 3 रैक की मदद से 7,543 टन नमक भी अनलोड किया गया। रेलवे द्वारा जारी बयान के मुताबिक 1 अप्रेल से 30 जून की अवधि में रेलवे रैक को दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों यथा पुरुलिया, बांकुड़ा, बोकारो स्टील सिटी, आद्रा, चांडिल आदि जगहों पर अनलोड किया गया।














