
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की बीडीओ शालिनी खलखो ने प्रखंड की कनास पंचायत का दौरा कर पंचायत में शौचालय निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई सबर परिवारों द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुखिया और ग्राम प्रधान के साथ विमर्श कर जल्द ही सबर परिवारों के शौचालय निर्माण में आ रही समस्याओं का निराकरण करने की बात कही है. साथ ही मौके पर उपस्थित प्रखंड समन्वयक( एसबीएम-जी) को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र उक्त सबर परिवारों का शौचालय बनाने का कार्य पूर्ण कराएं.इस अवसर पर कनास पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.













