
चक्रधरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत इचापीड़ गांव के नास टोला निवासी रामजीवन टोपनो (62) की मौत चित्ति सांप के काटने से हो गयी। घटना बीती रात की है, जब एक जहरीले चित्ति सांप देर रात लगभग 9 बजे उसके घर में घुस गया था। उसे देख मृतक रामजीवन का बेटा प्रमेश्वर टोपनो ने उस सांप को मार दिया। वहीं सांप को मारने के बाद उसके पिता रामजीवन टोपनो ने उसे अपने हाथ में पकड़ लिया और घर के बहार ले जाकर सांप को जला दिया था। इस बावत जानकारी देते हुए मृतक का बेटा प्रमेश्वर टोपनो ने बताया कि वीती सोमवार की रात लगभग 9 बजे उसके घर में एक जहरीली चिति सांप घुस गया था। उसने सांप को मार दिया गया था। उसको मारने के बाद उसके पिता रामजीवन टोपनो ने सांप को मरा हुआ समझ कर अपने हाथ से पकड़ लिया और घर के बाहर ले जाकर जला दिया था। जिसके कुछ देर बाद मृतक रामजीवन टोपनो के पेट में दर्द होना शुरू हो गया और उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया और सो गया। उसके बाद सुबह उसकी हालत काफी गंभीर हो गया, जिसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोहरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल से एम्बुलेंस इचापीड़ गांव भेज कर रामजीवन को अस्पताल लाया गया, जहां स्थानीय चिकित्सकों ने जांच के बाद रामजीवन टोपनो को मृत घोषित कर दिया।













