
चाकुलिया: चाकुलिया के सीएचसी परिसर में सोमवार की रात 9 बजे नामोमाड़ा निवासी पूर्णेन्दु बेरा के उपचार कराने पहुंचे ग्रामीणों ने सीएचसी में कार्यरत डाक्टर संपा मन्ना घोष और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बदसलुकी करने के खिलाफ में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रंजित मुर्मु ने आवेदन देकर तीन नामजद मलय रूहीदास,देवाशिष दास,झंटु भोल और 200 अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.प्रभारी डाक्टर के बयान पर थाना में कांड संख्या 40/20 धारा 341,342,186,188,279,270,504,506,509,34 भादवी के तहत तीन पर नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षा की मांग पर ओपीडी सेवा किया बंद: इधर सीएचसी में बिती रात डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुई अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी से सभी डरे और सहमें हुए है.डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग पर डॉक्टर और सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी सेवा बंद कर दिया है .
डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि जब तक प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की जाती है तब तक वह सभी अस्पताल में ओपीडी की सेवा नहीं देंगे. बिती रात हुई बदसलूकी से मर्माहत है डा संपा मन्ना घोष: इस संबंध में डाक्टर संपा मन्ना घोष ने कहा कि विती रात एक जहर खाने की मरीज को लेकर कुछ लोग सीएचसी उपचार करने पहुंचे थे.उक्त व्यक्ति की स्थिति काफी दयनिय था,जिसे रेफर कर दिया गया.और पुलिस को सूचना दी गई जिसपर उपस्थित लोगों ने उनके साथ काफी बदसलूकी किया गया.कहा कि लोगों ने एक महिला द्वारा उनपर हमला कराने का प्रयास किया गया और उन्हें और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जान से मारने और अस्पताल को आग से जलाने की बात कह रहे थे.डा घोष ने कहा कि रात की घटना से वे काफी मर्माहत है.वही सभी डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मि डरे और सहमें हुए है.कहा कि वे सभी थाना समेत अन्य उच्च पदाधिकारी को घटना की सूचना देकर उचित कार्रवाई कपने और सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा देने की मांग की गई है.







