
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था नेशनल करप्सन कंट्रोल एंड ह्यूमन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन) की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता रानी गुप्ता को सम्मानित किया गया. इसके अलावा उनको संगठन का जिला अध्यक्ष भी बनाया गया है. रानी गुप्ता द्वारा लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को खाना खिलाया गया था जबकि पुलिस से लेकर तमाम फ्रंटलाइन वर्करों को सीधे तौर पर मदद पहुंचायी थी. शुद्ध पेयजल के अलावा चाय और मास्क का भी वितरण किया गया. इस सेवा को सम्मान दिया गया है और उनको कोरोना वारियर्स के रुप में सम्मानित किया गया है. रानी गुप्ता ने इसके लिए जीएस पांडेय, बिनोद त्रिपाठी, चांदमनी कुंकल, मनोज मांझी समेत अन्य को आभार जताया है. इस सम्मान को पाने के बाद रानी गुप्ता ने कहा है कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है और वे निरंतरण सेवा करती रहेंगी.













