
रांची/जमशेदपुर : झारखंड कैडर के आइपीएस ऑफिसर श्री आलोक (नाम में कोई सरनेम नहीं लगाते थे) का मंगलवार की देर रात निधन हो गया. वे 51 साल के थे. वे काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित थे, जिनका इलाज ताइवान में चल रहा था. आलोक एक ईमानदार छवि के पदाधिकारी माने जाते रहे है. आलोक संयुक्त बिहार के बीपीएससी 1999 बैच से पास हुए थे और डीएसपी बने थे. वे जमशेदपुर में काफी लंबे समय तक डीएसपी रहे है. वे जमशेदपुर के सिटी डीएसपी के पद पर रहे है और वे लगातार यहां कई सारे काम किये है, जिसको जमशेदपुर के लोग याद कर रहे है.

1 मार्च 2016 को वे आइपीएस रैंक में प्रोमोट किये गये थे. वे गढ़वा और खूंटी के एसपी रहे है. बिहार के वक्त से वे डीएसपी रहे है और झारखंड बनने के बाद वे झारखंड कैडर में आ गये. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. ताइवान में उनका इलाज चलाया गया था, जिसके बाद वे रांची में अपने आवास पर रह रहे थे. मंगलवार की रात को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ी, जिसके बाद उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी एमवी राव समेत तमाम प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों ने उनको अंतिम सलामी दी और परिवार को ढांढस बंधाया.







