• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 13, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Horoscope : एक अगस्त से शुक्र कर जायेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

Horoscope : एक अगस्त से शुक्र कर जायेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, कला, दांपत्य सुख का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 1 अगस्त 2020 को सुबह 5.09 बजे अपनी राशि बदल रहा है। पिछले लगभग चार माह से अधिक समय से वृषभ राशि में चल रहा शुक्र मिथुन राशि में गोचर करने जा रहा है। शुक्र के मिथुन राशि में आने से इसका बृहस्पति के साथ सम-सप्तक योग बन रहा है, क्योंकि बृहस्पति धनु राशि में है और शुक्र मिथुन में आ रहा है। शुक्र का यह राशि परिवर्तन सभी राशि वालों के शुभ रहेगा, लेकिन छह राशि वालों को विशेष धन लाभ प्रदान करने वाला है। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अर्थात् आपके नाम के पहले अक्षर से जो राशि बनती है, उसी के आधार पर यहां फल दिया जा रहा है।

मेष : मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होगा। यह भाई-बंधुओं और पराक्रम भाव है। आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी। सबसे बड़ी बात आर्थिक संकट दूर होने वाला है। भोग-विलास के तमाम साधन आपके पास आएंगे। भाई-बहनों से रिश्तों में सुधार आएगा। आजीविका के साधनों की परेशानी दूर होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी।

वृषभ : वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर दूसरे अर्थात् धन और वाणी के भाव में होने से आपको अचानक कहीं से बड़ी मात्रा में धन मिल सकता है। कर्ज मुक्ति का योग बनेगा। बेतहाशा हो रहे खर्चों में कमी आएगी और धन का कोश बढ़ेगा। आपकी वाणी के प्रभाव से आप बड़े-बड़े काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मिथुन : मिथुन राशि के लिए शुक्र का गोचर लग्न स्थान में होने से आपके शारीरिक बल में वृद्धि होगी। आपकी काम इच्छा पूरी होगी। जिनका विवाह अब तक नहीं हो पा रहा था, वह परेशानी दूर होगी। उत्तम संतान सुख मिलेगा। प्रबल धन लाभ के योग बन रहे हैं। कला-संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है।

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर द्वादश स्थान में होने जा रहा है। यह व्यय का स्थान है, इसलिए थोड़ा खर्च पर लगाना जरूरी होगा। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा साथ ही विवाहितों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। इस दौरान कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा को तरक्की मिलेगी। खर्च अधिक होने के साथ भौतिक सुख मिलेगा।

सिंह : सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर एकादश स्थान में आय के भाव में होगा। आपके आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में पूर्ण भोग करेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नया प्रेम प्रस्ताव भी मिलेगा। नौकरीपेशा के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिलने के चांस हैं। सारी इच्छाएं पूर्ण होंगी।

कन्या : कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर दशम स्थान में होगा। यह आजीविका के साधनों का स्थान है। यहां शुक्र का आना सभी तरह से शुभ होगा। आपके कार्य में परिवर्तन होगा जो शुभ रहेगा। जॉब से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। हालांकि शारीरिक रूप से थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन उससे भी ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। भौतिक सुख-सुविधओं में बढ़ोतरी होगी।

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर नवम स्थान, भाग्य भाव में होगा। यहां शुक्र के गोचर करने से आपके भाग्य को बल मिलेगा और वो सभी काम करने में आप पूर्ण सफल होंगे जो लंबे समय से अटके हुए हैं। अनेक साधनों से पैसा आने के योग बनेंगे। वर्तमान कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ यौन संबंध मधुर बनेंगे। अविवाहितों का विवाह होगा।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर अष्टम स्थान में होने जा रहा है। आपको गुप्त अंगों का कोई रोग हो सकता है। क्रोध में आकर आप अपने धन का नुकसान कर बैठेंगे। धन का आगमन इस दौरान सामान्य रूप से होगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में टकराव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न् हो सकती है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सप्तम स्थान में होगा। यहां शुक्र का आना सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ पूर्ण तालमेल बनाते हुए सुखद दांपत्य जीवन का भोग करेंगे। धन लाभ के साथ भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। इस राशि में बृहस्पति भी हैं, इसलिए शुक्र और बृहस्पति की युति से आपकी सात्विकता, आध्यात्मिकता में भी वृद्धि होगी। मानसिक तनाव दूर होगा।

मकर : मकर राशि के लिए छठे भाव में शुक्र का आना ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो उसमें धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में टकराव होगा। स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। धन का आगमन सामान्य रूप से होता रहेगा। आय के नए साधन नहीं मिलेंगे।

कुंभ : आपकी राशि के लिए शुक्र का गोचर पंचम स्थान में होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा और आय के साधनों में भी परिवर्तन आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है। परीक्षाओं में सफल होंगे। दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे, लेकिन किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय पूरी तरह सतर्क रहें।

मीन : मीन राशि के चौथे घर में शुक्र ग्रह का गोचर करना सुख में वृद्धि करने वाला होगा। आपके परिवार में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। ज्वेलरी खरीदने के योग बनेंगे। वाहन-भवन भी खरीदने के योग बन रहे हैं। आय के साधन बढ़ने से सुविधाएं जुटाना आसान होगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रेम संबंध सफल होंगे। स्थायी सुखों में वृद्धि होगी।

प्रस्तुति : आचार्य राजेश पाठक
सम्पर्क : 9431339858

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ
खबर

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ

October 13, 2026
Jamshedpur liquor seized : दुर्गा पूजा से पहले कोवाली के कुंदरूकोचा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 280 लीटर अवैध शराब जब्त, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, कुंदरूकोचा व डुंगरीटोला में नदी किनारे व जंगल में चल रही थीं शराब भट्ठियां, देखें video

Jamshedpur potka mla action : पोटका के विधायक संजीव सरदार लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे, देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी, देखिए – Video

Next Post
supreme-court-verdict-regarding-deoghar-babadham-देवघर में बाबाधाम व बासुकीनाथ समेत तमाम मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, सुप्रीम कोर्ट ने दी सीमित संख्या में हर दिन दर्शन कराने की इजाजत

supreme-court-verdict-regarding-deoghar-babadham-देवघर में बाबाधाम व बासुकीनाथ समेत तमाम मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, सुप्रीम कोर्ट ने दी सीमित संख्या में हर दिन दर्शन कराने की इजाजत

Chaibasa : कुरसीटोला-लादुराबासा में बनेगी 3300 फीट सड़क, विधायक दीपक बिरुवा ने किया शिलान्यास

Chaibasa : कुरसीटोला-लादुराबासा में बनेगी 3300 फीट सड़क, विधायक दीपक बिरुवा ने किया शिलान्यास

jamshedpur-two-group-clash-टेल्को के बारीनगर में मवेशी के लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लाठीचार्ज, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल-video

jamshedpur-two-group-clash-टेल्को के बारीनगर में मवेशी के लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लाठीचार्ज, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural : दुर्गा पूजा से पहले बहरागोड़ा के एनएच 18 और 49 पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित

Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural : दुर्गा पूजा से पहले बहरागोड़ा के एनएच 18 और 49 पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित

Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News