जमशेदपुर : दुर्गापूजा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में मंगलवार, 13 अक्टूबर को कोवाली थाना क्षेत्र के कुन्दरूकोचा गांव और डुंगरीटोला में छापामारी की गई. इस दौरान नदी किनारे और जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थलों पर रखा 12 हजार किलोग्राम किण्वित जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि 280 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई. (नीचे भी पढ़ें)

उत्पाद विभाग के अनुसार, जमशेदपुर के सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर घाटशिला उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. छापामारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल हो रहे स्थलों पर कार्रवाई की गई. (नीचे भी पढ़ें)

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में रखे जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. वहीं, तैयार 280 लीटर तैयार अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई. उत्पाद विभाग ने बताया कि छापामारी के दौरान सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
फरार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.





