
मुसाबनी : उप-विकास आयुक्त परमेश्वर भगत ने मुसाबनी प्रखंड में मनरेगा अंतर्गत चल रहे बागवानी समेत अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया. मुसाबनी के बेनाशोल पंचायत में रोड साइड प्लांटेशन के निरीक्षण के क्रम में निर्धारित समय मे योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया. उप विकास आयुक्त ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से भी अपने स्तर पर पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अन्य कार्य करने की अपील की.ज्ञातव्य हो कि मुसाबनी प्रखण्ड अंतर्गत रोड साइड प्लांटेशन और आम बागवानी का कार्य किया जा रहा है. इस अवसर पर मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखड कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार, कनीय अभियंता अफरोज आलम, दिपंश महाली समेत अन्य उपस्थित थे.







