
चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार फ़ाटक के समीप नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने अपने पिता स्वर्गीय महावीर प्रसाद लोधा एवम् स्व. निरंजन खां की पुण्यस्मृति में 45 टॉली चालकों के बीच राशन सामग्री वितरण किया. इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुमित लोधा ने कहा कि सभी गरीब परिवार को अपना परिवार मान कर सभी लोगो को सहयोग किया गया हैं. कहा कि वे समय समय पर कोरोना काल के शुरूआती दौर से ही अपने नपं क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया है ताकि कोई भी गरीब भूखा ना रहे इसके तहत उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







