
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बहरागोड़ा प्रखंड के चार पंचायत साकरा ,डोमजुड़ी , बोरागाड़िया और गाम्हारिया पंचायत का दौरा किया. इस दौरान सांसद श्री महतो चारों पंचायत के सभी कर्मठ और सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात की और ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. सांसद के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने -अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा, जिसपर सासंद ने कुछ समस्याओं को मौके पर ही निदान कर दिया और कुछ संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द सुलझाने की बात कही. वहीं कोरोना काल और प्राकृतिक आपदा के इस विषम परिस्थिति से जूझ रहे बोरागाड़िया स्थित नागुड़साई गांव के सत्यवान गड़झ माझी को दवाई खरीदने के लिए नकद 3000 रूपये , मुसलाधार बारिश से घर की पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होनेपर साकरा स्थित सासन गांव के मंगल देहुरी को एक तिरपाल और 5000 रूपये, घर की आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होनेपर गणेश नाईक को एक तिरपाल तथा 3000 रूपये , मीना देहुरी 2000 रुपये और तालिया गांव के कल्याण सेनापति के मां की श्राद्धकर्म के लिए 5000 रूपये देकर आर्थिक सहयोग किया. लॉकडाउन के हालात को देखते हुए फिर से अपने निजी स्तर से कुछ जगहों पर मोदी आहार के रूप में सुखा राशन अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की बात कही. भाजपा कार्यकर्ताओं को सांसद श्री महतो ने जनता से जुड़ी हर समस्याओं को उनतक पहुंचाने के लिए कहा ताकि हर संभव उन समस्याओं का निराकरण हो सके. सांसद ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रत्येक माह के कोई भी दो या तीन दिन निर्धारित कर अपने बहरागोड़ा के निवासस्थान में रहकर जनता की हर समस्याओं को निदान करेंगे. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा, कुमार गौरव पुष्टि , मुना पाल , आशीष महापात्र , चंदन सीट , कमलकांत सिंह , राज महापात्र , अरूण पात्र , बिश्वजीत राणा , मानस बुम्बा , श्याम दे , कमलेश साव , राकेश पात्र , अजीत देहुरी , असीत सेनापति समेत अन्य उपस्थित थे.







