
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने उपस्वास्थ्य केन्द्र केन्दाडीह का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभावती टॉपनो से सीटीसी स्वासपुर कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि- आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों की जांच ससमय कराना और उचित देखभाल सुनिश्चित करें. आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों को ससमय उचित पोषाहार मिले इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा. सभी कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और हमेशा मास्क का उपयोग करने का निर्देश दिया. नियमित अंतराल में हाथों को साबुन और सेनिटाइजर से सेनिटाइज करने का निर्देश दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुर्गाघुटू पंचायत के तेतुलडांगा में सीटीसी में रह रहे लोगों के लिए बन रहे भोजनालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में ग्रामीणों की समस्या से भी अवगत हुए. ग्रामीणों ने बताया कि नाली जाम होने के कारण बारिश के समय नाली का पानी घरों में घुस जाता है,. जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मौके पर ही उन्होंने मुखिया जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित वानटु हांसदा को निर्देश दिया कि तत्काल समस्या का निष्पादन कराए. मुर्गाघुटू पंचायत में तेजस्विनी परियोजना के तहत किशोरियों और युवतियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित हुए और उचित दिशा निर्देश दी.







