
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के आधार कॉम्प्यूटर ऑपरेटर, बीपीओ और जनसेवक के कोरोना संक्रमित होने पर प्रखंड सह अंचल कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. प्रखंड कार्यालय का सेनिटाइजिंग नही होने पर गुरुवार को कार्यालय पहुंचे प्रखंड सह अंचल कर्मियों में कोरोना का भय चेहरे पर झलक रही थी, सभी कर्मी भयभीत है. कर्मियों ने बीडीओ के नाम प्रधान लिपिक को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि प्रखंड के तीन कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने से सभी कर्मि भयभीत है. कहा कि उन्हें अपने अपने कार्य क्षेत्रों में कार्य करने जाने पर ग्रामीणों से भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है. वही तीन कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भी कार्यालय को सेनिटाइजिंग नही किया गया है और कार्यालय में सोशल डिस्टेंस का भी अनुपालन नही किया जा रहा है जिससे सभी कर्मचारी भयभीत है. कर्मियों ने ज्ञापन सौंपकर कार्यालय का सेनिटाइजिंग करने और अगले तीन दिनों तक कार्यालय को सील करने की मांग की है. इस मौके पर राम चन्द्र मुर्मू, भुवनेश्वर दास, चंडी चरण भोल, मुनु टुडू, अशोक महापात्र, रथु महतो, कान्हु राम हांसदा, नाजिर कृष्णा मुंडा, समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.







