
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बिरसानगर की 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इस मामले को लेकर पुलिस ने प्रेमी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लड़की का बयान लिया है और उसका मेडिकल जांच करायी है, जिसमें यह बातें साफ हो गयी है कि बलात्कार किया गया है. बताया जाता है कि प्रेमी ने ही इस पूरे कांड को अंजाम दिलवाने में मुख्य सूत्रधार था. बताया जाता है कि लड़की अपने नाना-नानी के घर जाने के लिए घर से निकली. फिर वह अपने नाना-नानी के घर नहीं पहुंची. दूसरे दिन लड़की के परिवार को फोन कर 10 लाख रुपये की मांग लड़कों ने की नहीं तो उसके रेप का वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी. इसके बाद लड़की के पिता ने इसकी जानकारी बिरसानगर पुलिस को दी. बिरसानगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और फिर मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि पहले प्रेमी ने टेल्को थीम पार्क में उस लड़की को अपने हवस का शिकार बनाया था और फिर बाद में 4 दोस्तों ने एक नाटक के तौर पर पहले प्रेमी को मारकर भगा दिया और फिर उसको एक स्कूल में ले जाकर बलात्कार किया. उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया और फिर उक्त वीडियो को वायरल कर देने की धमकी दी. इसी बीच लड़की के पिता की पहल पर पुलिस ने कार्रवाई की और गैंगरेप करने वाले सारे आरोपियों को एक के बाद एक पकड़ लिया. रात के वक्त ही प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस इस कांड का खुलासा कर सकती है. वैसे इस मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इस मामले को लेकर झारखंड पुलिस को ट्विट किया था. इस ट्विट में ही झारखंड पुलिस ने यह पुष्टि कर दी है कि चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वैसे पूरे कांड का खुलासा होना अभी बाकि है.






