
Jamshedpur : झारखंड मानभूम लोक संस्कृति मंच के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तुड़ी (महतो बगान) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के सचेतक सह जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिन्दी शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रो भुवनेश्वर महतो ने शॉल ओढ़ा कर विधायक मंगल कालिंदी को सम्माननित किया गया। समारोह में लोक कलाकारों द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिला सचिव मनोरंजन महतो ने की. इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान, मुखिया, पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


















