
Jamshedpur : वैश्विक महामारी के इस दौर में अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य सरकार से अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारे जाने की मांग की है. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड में अधिवक्ताओं को सरकार सहयोग करे.
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में अधिवक्ता भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं. इसे लेकर राज्य सरकार को अधिवक्ताओं को भी एक सहयोग राशि उपलब्ध करानी चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट पास नहीं हुआ है. राज्य सरकार को इस एक्ट को जल्द पास कर देना चाहिए, ताकि राज्य के अधिवक्ता निर्भीक हो कर अपना काम कर सकें.


















