Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीबीए व बीसीए छठे सेमेस्टर (सत्र 2017-20) का ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. परीक्षा फार्म ऑनलाइन ही भरा जायेगा. परीक्षा फार्म तीन सितंबर से भरा जायेगा. फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है. विश्वविद्यालय के अधिसूचना के मुताबिक अंतिम तिथि के बाद विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरा जा सकता है. विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की तिथि 11 से 15 सितंबर तक है. विलंब शुल्क 200 रुपये है.
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kuuniv.in या www.kolhanuniversity.ac.in पर परीक्षा फार्म भरा जा सकता है. नियमित व बैकलॉग वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है. नियमित विद्यार्थियों के लिए शुल्क 1450 रुपये तथा बैकलॉग के लिए शुल्क 750 रुपये है. दोनों ही कोटि के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क व परीक्षा फार्म के शुल्क से राहत दी गयी है.








