
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले का मलेरिया जोन के नाम से प्रसिद्द सारंडा का किरीबुरू, मेघाहाताबुरू, करमपादा आदि क्षेत्रों में लोग मलेरिया व टायफाइड प्रभावित है, जिसमें आईआरबी के जवान भी शामिल है. जिसको लेकर गुरूवार को किरीबुरू थाना क्षेत्र में एक जांच शिविर लगाया गया. जिसमे जिले के किरीबुरु थाना क्षेत्र अंतर्गत आईआरबी -2 कैम्प के जवानों एवं अधिकारियों ने मलेरिया और टायफायड की जांच कराई. जांच शिविर में काफी संख्या जवानों व अधिकारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर किरीबुरू एसडीपीओ, थाना प्रभारी किरीबुरू समेत आईआरबी-2 के अधिकारी मौजूद थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







