
जमशेदपुर : वैश्विक महामारी के दौर में जमशेदपुर में आत्महत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है. जहां एक सप्ताह के भीतर जमशेदपुर में आत्महत्या का चौथा मामला प्रकाश में आया है. आपको बता दें कि गुरूवार को जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत निर्मल नगर का रहनेवाला 27 वर्षीय अविषेक मंडल नामक युवक ने अपने घर में पत्नी के दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वैसे इस आत्महत्या के पीछे भी आर्थिक तंगी को कारण बताया जा रहा है. बताया जाता है, कि मृतक को एक छः माह की बेटी भी है. मृतक के पिता अरविंद मंडल ने बताया कि युवक कंप्युटर से संबंधित काम किया करता था. लॉकडाउन के कारण उपजे हालात के बाद बीते कुछ दिनों से परेशान रहता था. पत्नी भी अक्सर खटपट होने के कारण बात- बात में मायके भाग जाया करती थी.

बुधवार की रात भी घर पर सभी खाना- पीना खाकर सोने चले गए. गुरूवार को जब देर तक नहीं जगा तो कमरे में जाकर देखने पर फंदे से झूलता पाया. वहीं घटना की सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. वैसे वैश्विक महामारी के दौर में जमशेदपुर शहर में लगातार हो रहे आत्महत्याओं ने शहर में बहस का एक नया मुद्दा क्षेड़ दिया है. लड़के के पिता अरविंद मंडल के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान बेटे की नौकरी चली गयी थी. वह साकची में एक निजी कंपनी में काम करता था. आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. उसने लॉकडाउन के दौरान भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन उसने अब जाकर आत्महत्या करने में सफलता पायी. बुधवार की रात सारे लोग खाना खाकर सोने चले गये तो सुबह में उसको फांसी पर लटका हुआ पाया गया.






