• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 17, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Kolhan University : बीएड चौथे सेमेस्टर, बीटेक आठवें सेमेस्टर, बीडीएड पांचवें वर्ष की परीक्षा व बीडीए अंतिम वर्ष के वाइवा के कार्यक्रम घोषित, बीबीए व बीसीए तथा बीएससी नर्सिंग के परीक्षा फार्म भरने की भी तिथि घोषित, जानें कब से होगी परीक्षा व कब से कब तक भरा जायेगा परीक्षा फार्म

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय (Kolhan University) ने बीटेक (B.Tech) आठवें सेमेस्टर (सत्र 2016-20) के रीवाइज्ड (Revised) परीक्षा (Examination) कार्यक्रमों की घोषणा की है. विश्वविद्याय की ओर से 21 सितंबर से इस परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, जो 3 अक्तूबर तक चलेगी. परीक्षा पहली पाली में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी. इसके मद्देनजर परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा के लिए कोल्हान के चारों इंजीनियरिंग कॉलेजों को होम सेंटर बनाया गया है.

21 से भरा जायेगा फोर्थ इयर बेसिक बीएससी नर्सिंग (1) की वार्षिक परीक्षा का फार्म
कोल्हान विश्वविद्यालय ने फोर्थ इयर बेसिक बीएससी नर्सिंग (Basic B.Sc Nursing) (1) (सत्र 2016-20) की वार्षिक परीक्षा का ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि की घोषणा कर दी है. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा फार्म 21 सितंबर से भरा जायेगा. इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है. उसके बाद छूटे हुए विद्यार्थी 1 से 2 अक्तूबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भर सकेंगे. परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kuuniv.in या www.kolhanuniversity.ac.in के माध्यम से परीक्षा फार्म भर सकते हैं.

बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 29 सितंबर से
कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीएड (Bed) चौथे सेमेस्टर (सत्र 2018-20) के परीक्षा कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक 29 सितंबर से बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा आरंभ होगी, जो 5 अक्तूबर तक चलेगी. परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.

बीबीए व बीसीए तीसरे व छठे सेम का परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर
कोल्हान विश्वविद्यालय में इन दिनों बीबीए (BBA) व बीसीए (BCA) तीसरे सेमेस्टर (सत्र 2018-21) तथा छठे सेमेस्टर (सत्र 2017-20) का परीक्षा फार्म भरा जा रहा है. परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है, जो पिछले 3 सितंबर से ही आरंभ है. परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है. उसके बाद छूटे हुए विद्यार्थी 11 से 15 सितंबर तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भर सकते हैं. परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kuuniv.in या www.kolhanuniversity.ac.in के माध्यम से परीक्षा फार्म भर सकते हैं.

बीडीएस फोर्थ इयर की परीक्षा 5 अक्तूबर से
कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीडीएस (BDS) फोर्थ इयर (सत्र 2016-20) की वार्षिक परीक्षा के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. परीक्षा का आयोजन 5 अक्तूबर से किया जायेगा, जो 14 अक्तूबर तक चलेगी. परीक्षा पहली पाली में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी. इसके मद्देनजर परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.

बीडीएस फाइनल इयर की प्रैक्टिकल व वाइवा परीक्षा 23 से
कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीडीएस फाइनल इयर (सत्र 2016-20) के परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल व वाइवा परीक्षा के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. प्रैक्टिकल व वाइवा परीक्षा 23 सितंबर से आरंभ होगी, जो 1 अक्तूबर तक चलेगी. परीक्षा का संचालन सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक किया जायेगा. परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. इस परीक्षा के लिए अवध डेंटल कॉलेज को होम सेंटर बनाया गया है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
खबर

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

October 16, 2026
jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे
खबर

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

October 16, 2026
jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना
खबर

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

October 16, 2026
Next Post
jamshedpur-atm-cloning-जमशेदपुर के लोग रहें ”सावधान”, जमशेदपुर में सक्रिय हैं ”एटीएम क्लोनिंग” करने वाला जामताड़ा गिरोह, कई एटीएम में क्लोनिंग कर लोगों के पैसे निकाले गये, जमशेदपुर के कई एटीएम को कराया गया बंद, साइबर पुलिस हुई सक्रिय, जानें कैसे रहे सतर्क

jamshedpur-atm-cloning-जमशेदपुर के लोग रहें ''सावधान'', जमशेदपुर में सक्रिय हैं ''एटीएम क्लोनिंग'' करने वाला जामताड़ा गिरोह, कई एटीएम में क्लोनिंग कर लोगों के पैसे निकाले गये, जमशेदपुर के कई एटीएम को कराया गया बंद, साइबर पुलिस हुई सक्रिय, जानें कैसे रहे सतर्क

jamshedpur-child-परसुडीह से नाबालिग लापता, ट्यूशन पढ़ने निकला था घर से, वापस नहीं आया

jamshedpur-child-परसुडीह से नाबालिग लापता, ट्यूशन पढ़ने निकला था घर से, वापस नहीं आया

jharkhand-राज्य के वि‍वि व कॉलेजों में शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति जेपीएससी से होगी

jharkhand-राज्य के वि‍वि व कॉलेजों में शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति जेपीएससी से होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel uisl awarded : टाटा स्टील यूआइएसएल ने डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में हासिल किया तीसरा स्थान, इन कार्यों के लिए यह सम्मान मिला

Jamshedpur police mock drill : दुर्गापूजा के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस ने साकची गोलचक्कर से निकाला रूट मार्च, आमबगान तक गए रूट मार्ट में हुआ मॉक ड्रिल  

Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना

Jamshedpur rural puja pandal inauguration : चाकुलिया केएनजे स्कूल में दुर्गापूजा पंडाल व रक्तदान शिविर का विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, कमेटी के धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाजिक कार्य करने को बताया सराहनीय

Jamshedpur zero waste pandal : जमशेदपुर में जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता , फूल संग्रहण वाहनों को उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel uisl awarded : टाटा स्टील यूआइएसएल ने डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में हासिल किया तीसरा स्थान, इन कार्यों के लिए यह सम्मान मिला

Jamshedpur police mock drill : दुर्गापूजा के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस ने साकची गोलचक्कर से निकाला रूट मार्च, आमबगान तक गए रूट मार्ट में हुआ मॉक ड्रिल  

Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना

Jamshedpur rural puja pandal inauguration : चाकुलिया केएनजे स्कूल में दुर्गापूजा पंडाल व रक्तदान शिविर का विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, कमेटी के धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाजिक कार्य करने को बताया सराहनीय

Jamshedpur zero waste pandal : जमशेदपुर में जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता , फूल संग्रहण वाहनों को उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand ex cm arjun munda : प्रधानमंत्री के साथ एशियन गेम्स के खिलाड़ियों के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा, पीएम मोदी भी हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News