
जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व लोक अभियोजक सचिदानंद सिंह (एसएन सिंह) का गुरुवार को निधन हो गया. वे करीब 65 साल के थे. सचिदानंद सिंह अपने परिवार के साथ सोनारी में रहते थे. उनके पुत्र आलोक सिंह जमशेदपुर बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेंबर भी है. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है. बताया जाता है कि उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. उनको इलाज के लिए टीएमएच में भरती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत से अधिवक्ता जगत में शोक की लहर है. वे काफी मिलनसार व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे, जिस कारण वे अधिवक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे. इसके अलावा वे कई लोगों की बिना किसी लाभ के भी मदद करते थे और अधिवक्ताओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका में भी थे. उनके निधन पर जमशेदपुर बार एसोसिएशन ने शोक जताया है और एक दिन उनके शोक में सारे कामकाज को बंद रखा है.







