
रांची: झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके लिए झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. जमशेदपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी मदन मोहन प्रसाद को रांची का दंडाधिकारी बनाया गया है. सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश पूर्णेंदु को, गिरिडीह के कार्यपालक दंडाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा को राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग रांची, केरेडारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव व पांकी के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार को राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग में पदस्थापित किया गया है. चाईबासा के कार्यपालक दंडाधिकारी जीतेंद्र कुमार यादव और रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी डागुर कोड़ाह को ग्रामीण विकास विभाग रांची में स्थानांतरण किया गया है.
जमशेदपुर के 202 परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक प्रशिक्षण के बाद किए गए प्रतिनियुक्त
पूर्वी सिंहभूम जिले में सीधे नियुक्त हुए 202 प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद जमशेदपुर के विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए नोटिस जारी कर दी है. इन परीक्ष्यमाण पुलिस अवर निरीक्षकों को पुलिस हस्तक नियम के नियमानुसार महिनावार जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण कराने का प्रशिक्षण निदेशालय, झारखंड पुलिस, रांची कार्यालय के द्वारा निर्देश दिया गया था. दिसंबर 2019 में विधानसभा चुनाव और मार्च 2020 से कोविड-19 को लेकर इनको प्रशिक्षण नहीं मिल पाया है.
परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षकों की लिस्टः-











