
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल एक बार फिर से शर्मसार हो गया. अस्पताल में इलाजरत एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गयी. मरीज की चेयर से गिरकर मौत हो गयगी, जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. उसकी मौत के बाद वह इमरजेंसी के वार्ड में ही फर्स पर लेटा रहा, लोग आते जाते गये, लेकिन उनको किसी ने नहीं उठाया. शव वहीं पड़ा रहा. नर्स से लेकर डॉक्टर से लेकर हर कोई आते जाते रहे, लेकिन काफी देर तक शव वहीं फर्स पर पड़ा रहा. इसको लेकर जब मीडियावालों ने उसकी तस्वीर लेनी शुरू की तब लोगों को लगा कि उसको उठाना चाहिए, तब जाकर उसको उठाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
यह वह जिला है, जहां खुद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रहते है, जो लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने में लगे हुए है, लेकिन उनके मातहत चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी उनके सारे सपने को चकनाचूर कर रहे है. वैसे वहां पर आम लोग भी मौजूद थे, जिन लोगों की शायद मानवता ने भी आवाज नहीं दी और लोग उसको देखते रहे. वैसे उस युवक की पहचान नही हो पायी थी. इसको लेकर अब अस्पताल प्रबंधन कई तरह के बहाने बनायेंगे.
लेकिन यह तस्वीर और वीडियो सबकुछ बयां कर रहा है. इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से एक्शन लिया जायेगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है. इसको लेकर कोशिशें तेज कर दी गयी है.







