• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 6, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-good-news-जमशेदपुर के बंद केबुल कंपनी में राज्य सरकार करेगी पहल, विधायक सरयू राय के उठाये गये सवाल पर सरकार ने दिया जवाब, गोविंदपुर, बागुनहातू, बिरसानगर, बारीडीह, बिरसानगर में जुस्को देगी बिजली

September 22, 2020
in खबर
0
jamshedpur-good-news-जमशेदपुर के बंद केबुल कंपनी में राज्य सरकार करेगी पहल, विधायक सरयू राय के उठाये गये सवाल पर सरकार ने दिया जवाब, गोविंदपुर, बागुनहातू, बिरसानगर, बारीडीह, बिरसानगर में जुस्को देगी बिजली
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर की केबुल कम्पनी के पुनरूद्धार के मामले में मंगलवार को झारखंड सरकार ने विधानसभा में एक बड़ी घोषणा की. यह घोषणा सरकार ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निजी संकल्प के उत्तर में किया. सरयू राय ने मंगलवार को विधानसभा में एक निजी संकल्प पेश किया कि सरकार जमशेदपुर की केबुल कम्पनी के पुनरुद्धार के लिये विधिसम्मत कारवाई करें. सरकार ने लिखित उत्तर में कहा था कि नेशनल कम्पनी लॉ एपीलेट ऑथोरिटी में केबुल कम्पनी का मामला विचाराधीन है. इसके निर्णय के बाद ही कोई कारवाई सम्भव है. इस पर सरयू राय ने विधानसभा के सामने इस बारे में सारगर्भित वक्तव्य रखा. उन्होंने सभा को बताया कि 1920 में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा टाटा स्टील को दी गई ज़मीन पर लीज़ लेकर इंकैब की स्थापना हुई. कम्पनी 2985 तक चली. सरकार की अनुमति से नया प्रबंधन आया जिसमें सरकार के वित्तीय संस्थानों का हिस्सा 52 प्रतिशत से अधिक था. यह व्यवस्था 1996 तक चली. इसके बाद कम्पनी को बीआईएफआर ने बीमार घोषित कर दिया. इसके बाद कई प्रबंधन आये गये. सभी की नज़र कम्पनी की सम्पत्ति पर थी. कम्पनी को दिवालिया घोषित कर नीलाम करने और देनदारी चुकाने का निर्णय एनसीएलटी ने कर दिया. श्री राय ने विधानसभा को बताया कि इसके ख़िलाफ़ कम्पनी के मज़दूरों ने इनक्लैट में अपील किया. उनकी अपील कुछ माह पहले मंज़ूर हो गई है. कम्पनी की 177 एकड़ ज़मीन जमशेदपुर में है, 36 एकड़ ज़मीन पुणे में है, मुम्बई, कोलकाता में चल-अंचल सम्पत्तियाँ हैं. 2016 में दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने टाटा स्टील से केबुल कम्पनी को चलाने के लिये कहा. टाटा स्टील ने अभीतक प्रस्ताव नहीं दिया है. पर यह आदेश आज भी ज़िन्दा है. श्री राय ने बताया कि केबुल के मज़दूरों ने पहल किया है. उनकी अपील मंज़ूर होने पर नीलामी रूकी है. अब सरकार को मज़दूरों के पक्ष में खड़ा होने की ज़रूरत है. सरकार कम्पनी के पुनरुद्धार का इरादा व्यक्त करेगी तो इंक्लैट की भूमिका पर्यवेक्षक हो जायेगी. केबुल कम्पनी के पास क़रीब 1600 करोड़ रू० की परिसमाप्तियां हैं और देनदारी 200-250 करोड़ रूपये की है. निहित स्वार्थी व्यवसायियों की नज़र कम्पनी को नीलाम कर ओने-पौने में हड़प लेने की है इसलिए सरकार आगे आये, मज़दूरों की मदद करे, कम्पनी को ज़िन्दा करे, इस ज़मीन पर औद्योगिक गतिविधियाँ शुरू कराये, रोज़गार का सृजन करे. इसके बाद सरकार का वक्तव्य हुआ. सरकार ने घोषणा किया कि वह इस मामले में विधि-सम्मत कदम उठायेगी. महाधिवक्ता से परामर्श करेगी. राजस्व विभाग, उद्योग विभाग से पहल करने के लिये कहेगी. राजस्व सचिव ने विगत 28 जुलाई 2020 को इस बारे में जमशेदपुर के उपायुक्त से एक प्रतिवेदन इस बारे में मांगा है. शीघ्र ही महाधिवक्ता का परामर्श प्राप्तकर्ता विंधिसम्मत कारवाई आरम्भ होगी. सरकार के इस घोषणा के बाद विधायक सरयू राय ने इसके समर्थन में अपना निजी संकल्प वापस लिया.

बारीडीह, बिरसानगर, बागुनहातू समेत अन्य इलाके में जुस्को की बिजली आयेगी
सरयू राय ने झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर अक्षेस एरिया में बारीडीह, बागुनहातू, बिरसानगर, भुइयाडीह, गोविंदपुर समेत आसपास के गैर कंपनी इलाके में बिजली की आपूर्ति जुस्को द्वारा कराया जाना था, जिसके लिए सर्वे कराया गया था. उन्होंने सवाल पूछा कि कब तक बिजली की आपूर्ति शुरू होगी और क्या कदम अब तक सरकार द्वारा उठाया गया है. इस पर श्री राय को सरकार ने जवाब दिया कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड और जुस्को द्वारा सामान्य तौर पर संबंधित सभी क्षेत्रों का संयुक्त सर्वेक्षण 2019 में किया गया है. वस्तुस्थिति यह है कि झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल द्वारा 15 अक्तूबर 2019 को फैसला लिया गया कि झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग से सहमति या सुझाव प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी, जिसके अनुपालन के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा प्रस्ताव आयोग के पास भेजा जा चुका है और जैसी ही आयोग की मंजूरी मिल जायेगी, वैसे ही सारे संसाधनों का हस्तांतरण जुस्को को कर दिया जायेगा और जुस्को को सारी व्यवस्था हैंडओवर कर बिजली की आपूर्ति शुरू करने की अनुमति दे दी जायेगी.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस
खबर

Jamshedpur mgm administration action : एमजीएम के 72 सरकारी आवासों पर यूनियन नेताओं के अलावा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व डॉक्टरों का कब्जा, अवैध कब्जाधारियों को मिलेगा नोटिस

November 6, 2026
Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
खबर

Jamshedpur accident – डोबो में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

November 5, 2026
Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर
खबर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

November 5, 2026
Next Post
jamshedpur-dog-got-farewell-टाटानगर रेलवे स्टेशन के अपराधियों का काल ”शक्ति” नामक आरपीएफ का डॉग रिटायर, दी गयी ऐसी विदाई

jamshedpur-dog-got-farewell-टाटानगर रेलवे स्टेशन के अपराधियों का काल ''शक्ति'' नामक आरपीएफ का डॉग रिटायर, दी गयी ऐसी विदाई

west-singhbhum-चाईबासा पुलिस को एक और सफलता, 16 वां स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए चाईबासा में पोस्टरबाजी करना और बरकेला मार्ग पर आइडी लगाकर पुलिस को नुकसान पहुंचाने वाली योजना पर पानी फिरा, एक नक्सली गिरफ्तार, पांच फरार

tata-steel-टाटा स्टील में कई साल बाद किसी ऑफिसर की घटना में मौत, फैक्ट्री इंस्पेक्टर जांच करने पहुंचे, हाइलेबल इंक्वायरी शुरू, पुलिस ने की जांच, एक ऑफिसर को मशीन में जाने की क्या स्थिति बनी, कैसे हुई घटना, घटना को लेकर कई बिंदूओं पर हो रही जांच, जानें, कैसे मृतक ऑफिसर को जमशेदपुर में ''काल'' ने रोक रखा था, क्या है टाटा स्टील का अधिकारिक बयान, जानें पूरा मामला-tata-steel-acccident-detailed-report

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्रांतर्गत चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम भालुककोचा के समीप ट्रक और...

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

जमशेदपुर : दीपावली शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड...

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ रैली पर तंज कसते हुए...

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर के दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा...

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका...

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन की व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा. इसके अलावा 16 नवंबर...

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : अपने पैतृक गांव लई (जिला- पटना) में पुरेंद्र नारायण सिंह ने ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 30 लाख...

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

गिरिडीह : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन थाना मैदान में आयोजित 'मारांग बुरू धोरोमगाड़...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News