
Chaibasa : आदिवासी हो समाज महासभा केन्द्रीय समिति की एक महत्पवपूर्ण रविवार को समिति कार्यालय भवन हरिगुटु में हुई। बैठक में मौजूदा स्थिति पर चर्चा एवं उस पर अग्रेतर कार्रवाई संबंधी निर्णय लिया गया। बैठक में सभी आजीवन सदस्यों, सक्रिय सदस्यों, पूर्व पदाधिकारी सहित हो समाज के देश भर से 30 अधिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सीधा होरा सुसार आखाड़ा-ओड़िशा, ऑल इंडिया हो लैंगवेज एक्शन कमेटि, हो समाज मार्शल आखाड़ा, हो स्टूडेन्ट यूनियन, वारंग क्षिति सुसर अखाड़ा, दिशुम दिल्ली, हो समाज दिल्ली, कोल्हान वेल्फेयर एसोसिएशन मुम्बई, असम हो मुंडा समाज असम, बिरसा हो मुंडा महासभा असम, कोल हो हयम सनागोम सोसाइटी बंगाल, आदिवासी हो कल्चर एसोसिएशन बंगाल, सिंहभूम आदिवासी समाज रांची, सागोम रांची, होरा रांची, आदिवासी हो समाज केन्द्रीय समित, आदिवासी हो समाज कल्याण समिति बिरसानगर, आदिवासी हो समाज कल्याण समिति जयराटोला, आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू, आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरू, मानकी मुंडा संघ चाईबासा, हो टीचर्स आकाश एसोसिशन, ऑल इंडिया हो बैंकर्स वेल्फेयर सोसाइटी, हो बैंकर्स वेल्फेयर सोसाइटी, हो समाज उपरूम जुमुर क्योंझार ओड़िशा, आदिवासी मंच कुचाई खरसावां सहित अन्य शामिल हुए।
आदिवासी हो समाज महासभा के आजीवन सदस्यों बीरेंद्र देवगम, मधुसूधन मारला, चैतन्य कुंकल, विश्वजीत दोराईबुरु, सीताराम बारी, संजीव कर बिरुली, हरिश्चन्द्र सिरका, दुल्लूराम सामड, रमेश चंद्र सिंह कुण्टिया, राजेश बिरुवा, केपीसेट सोय, सुखलाल पूर्ति, बगुन बोदरा, केरसे देवगम, शिव शंकर कलुण्डिया, सीदीयु होनहगा, बलभद्र मेलगाण्डी की ओर से बुलाई गई बैठक में सर्वसम्मति से आदिवासी हो समाज महासभा का महाधिवेशन/आमसभा 28-29 नवंबर 2020 को करने का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधि शुल्क 200 रुपये रखा गया। आयोजन समिति में ओड़िसा, बंगाल, असम, दिल्ली, मुम्बई, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। साथ ही सभी आजीवन सदस्यों को इस आयोजन की अगुवाई करने का आग्रह किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। तैयारी की अगली समीक्षा बैठक 11 अक्टूबर 2020 को क्लब भवन हरिगुटु, चाईबासा में होगी। बैठक में मुख्य रूप से ओड़िशा से सत्यजीत लागुरी, चिन्मय सोय, किरीबुरू से रोया राम चम्पिया, दुलु राम हेसा, रांची से दामोदर सिंकु, शंकर सिंह हेम्ब्रम, बैंक एवं शिक्षक संघ से कृष्णा देवगम, सुखदेव बारी, दामु सुंडी, बिमल किशोर बोइपाई, मानकी मुंडा संघ से श्याम किशोर लागुरी,जमशेदपुर से मनोज मेलगाण्डी, रोशन पुरती, अजनक्या बिरुवा, मुकेश बिरुवा आदि काफी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।







